
सिंगरौली। म.प्र. स्थापना दिवस के अवसर पर कल 1 नवम्बर को सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बैढ़न स्थित अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी तेलियान में प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। समारोह में राज्य मंत्री राधा रानी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। म.प्र. स्थापना दिवस प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा का प्रतीक है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
