ओवरलोडिंग व तेज रफ्तार पर सख्ती के निर्देश, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छोटे यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग, हेलमेट के बिना वाहन चलाने और तेज रफ्तार की बढ़ती शिकायतों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने विशेष रूप से गुजरात मार्ग पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने, नियम उल्लंघनकर्ताओं पर चालानी कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलमेट के उपयोग और यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया।

बैठक में जघन्य एवं सनसनीखेज मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित 33 प्रकरणों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने तथा गंभीर मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

लापरवाही पर कलेक्टर की कार्रवाई,20 अधिकारियों को थमाया नोटिस

Tue Jun 16 , 2026
रीवा, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 20 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने 50 दिवस से अधिक समय से लंबित […]

You May Like