
राजगढ़/ब्यावरा। रविवार की रात्रि में राजगढ़ स्थित खिलचीपुर नाके के समीप हाईवे पर एक चलती कार में एकाएक आग सुलग उठी, धू-धू कर कार बुरी तरह सुलग उठी. कार में सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अपने आप को बचाया. कार ब्यावरा से राजस्थान जा रही थी.
जानकारी के अनुसार राजगढ़ में खिलचीपुर नाके क यहां रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे उक्त कार में एकाएक धुआं उठते देख चालक ने तुरंत कार को रोका तथा कार में सवार तीनों लोग भी तुरंत कार से सुरक्षित बाहर निकल आये. देखते ही देखते कार से आग की ऊंची लपटे निकलने लगी.
अफरा-तफरी मची
हाईवे पर कार से आग की ऊंची लपटे देख कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का वातावरण बन गया. हाईवे पर कई वाहन चालको ने अपने वाहन रोक लिये. जानकारी लगते ही पुलिस और नपा की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया जा सका किंतु तब तक कार में आग से काफी नुकसान हो चुका था.
बताया जाता है कि कार में सवार लोग ब्यावरा से बूंदी जा रहे थे. खिलचीपुर नाके के पास अचानक चलती कार में आग सुलग उठी. तुरंत वाहन को रोककर सभी सुरक्षित बाहर निकले.
