इंदौर. पलासिया क्षेत्र की मनीषपुरी में चोर घर का ताला तोड़कर लॉकर की चाबी, नकदी और कीमती सामान चुरा ले गए.मनीषपुरी में रहने वाले 52 वर्षीय अमित बावेजा ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर की चाबी, कुछ नकदी तथा कीमती सामान चुराकर ले गए. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले में फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Next Post
एपीके फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुए मोबाइल, दो लोगों से 1.99 लाख की ऑनलाइन ठगी
Wed Sep 30 , 2026
इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में एपीके फाइल डाउनलोड करना दो लोगों को भारी पड़ गया. मोबाइल हैक होने के बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में बैंक खातों से कुल 1.99 लाख रुपए निकाल लिए. पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.ताप्ती परिसर निवासी […]
