बेहरी से निकली 41 युवको की दौड़ती कावड़ यात्रा 

बागली। सावन के महीने में पूरे देश भर में अलग-अलग प्रकार से भगवान भोलेनाथ के भक्त कावड़ यात्रा निकाल रहे हैं। बागली के समीप ग्राम पंचायतमुख्यालय बेहरी से भी बुधवार को 41 साहसी युवकों की अनूठी कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ इस यात्रा की विशेषता यह है। कि यह धार्मिक कावड़ यात्रा अमरकंटक से शुरू होकर निरंतर तीन से चार दिनों में 700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भोमिया जी हनुमान मंदिर पर जल अभिषेक करेगी यात्रा में शामिल हिंदू महा सभा संगठन के प्रदेश संयोजक केदार पाटीदार ने बताया कि यात्रा के दौरान चार मोटरसाइकिल साथ में रहेगी और एक एकल व्यक्ति बारी-बारी से कावड़ को दौड़कर दूरी तय करेगा आगे की ओर अगला युवक उस कावड़ को लेकर दौड़ेगा और यह सिलसिला बारी-बारी से सभी 41 युवक करते रहेंगे रात्रि विश्राम कहीं पर भी नहीं किया जाएगा रात्रि के दौरान मोटरसाइकिल की लाइट से सुरक्षित तरीके से यह युवक दौड़-दौड़ कर दूरी तय करेंगे लगभग चार दिनों में अमरकंटक से भोमिया जी मंदिर बेहरी तक 700 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह यात्रा जलाभिषेक करेगी इस कावड़ को डाक कावड़ का नाम दिया गया है। कावड़ यात्रियों के आग्रह पर बागली विधायक मुरली भंवरा द्वारा सभी यात्रियों को शुभकामना देते हुए व्यक्तिगत पत्र टोल कंपनियों को लिखकर दिया है जिसके चलते इन यात्रियों का पूरे मार्ग में कहीं भी साथ में भोजन सामग्री तथा वस्त्र आदि को लेकर चल रही आईसर वाहन का टोल टैक्स नहीं लगेगा इस यात्रा की एक और विशेषता है। यात्रा के दौरान आईसर वाहन आगे की ओर जल्दी पहुंच कर भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था सुरक्षित करेगा बेहरी से निकली यात्रा में युवकों का उत्साह देखने काबिल है उन लोगों का कहना है कि भोलेनाथ की कृपा से 7 अगस्त को आरंभ होकर 11 अगस्त तक संपन्न हो जाएगी। यात्रा आरंभ करने के पूर्व इन युवको द्वारा चार बर्डी ग्राम पंचायत स्कूल परिसर में एक पौधा मां के नाम लगाकर यात्रा को यादगार बनाया

Next Post

गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन से वेस्ट दिल्ली लायंस पांच विकेट से जीता

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ पर पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। लायंस ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया, पहले साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को 19.5 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट कर […]

You May Like