भोपाल में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, नशे में धुत्त आरोपी ने पत्थर से कुचलकर की हत्या

भोपाल। राजधानी के थाना गौतम नगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 23/24 फरवरी की दरमियानी रात की है, जब वसीम खान (40 वर्ष) रंभा नगर, भोपाल में चिनार बिल्डिंग मार्केट के सामने सो रहे थे। तभी अज्ञात व्यक्ति ने एक बड़ा पत्थर उनके सिर पर पटक कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिससे मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। भौतिक साक्ष्य के आधार पर आरोपी आसिफ खान (32 वर्ष) को 25 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे में था और घर जा रहा था। चिनार बिल्डिंग के पास पेशाब करने को लेकर वसीम से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने घटना के समय पहने कपड़े और वाहन जब्त किया है।

Next Post

बैरागढ़ में शादी की तैयारियों के बीच मातम, 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत

Wed Feb 26 , 2025
भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ निवासी 28 वर्षीय अमित मालवीय की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमित बैंक में कार्यरत थे और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। परिजनों के अनुसार, वह रात करीब 1 बजे सोने गए थे, लेकिन सुबह जब नहीं उठे तो परिवार […]

You May Like