सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता को रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका

ग्वालियर /सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता को रोकने के संबंध में बैजल कोठी मुरार निवासी अनिल बनवारिया द्वारा अधिवक्ता अवधेश सिंह भदोरिया के माध्यम से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट खंडपीठ ग्वालियर में एक जनहित याचिका दायर की गई जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में हुई. याचिका में अमेरिका स्थित फेसबुक युटुब इंस्टाग्राम स्नैपचैट गूगल सहित केंद्र सरकार को पक्षकार बनाया गया है.

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को मध्य प्रदेश शासन को पार्टी बनाने के आदेश दिए. साथ ही केंद्र के वकील को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर फैली अश्लीलता को रोकने के संबंध में केंद्र सरकार क्या-क्या कर सकती है, क्या-क्या नियम लागू किया जा सकते हैं और इसके संबंध में क्या कोई नियम बनाए गए हैं। मामले की सुनवाई 3 मार्च को नियत की गई है।

Next Post

मीडिया हाउस के मालिक और कॉटन कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा

Tue Feb 18 , 2025
टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग के मामलों में कार्रवाई, इन्दौर और अन्य शहरों में जांच जारी   इन्दौर। आज सुबह आयकर विभाग ने शहर के एक प्रमुख मीडिया हाउस के मालिक और कॉटन कारोबारी के यहां छापा मारा है, जिसमें टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे […]

You May Like