भोपाल। कोलार रोड स्थित राज हर्ष सोसाइटी, सौरभ नगर के श्री रामेश्वरम धाम मंदिर में भगवान खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा और श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा महाबली नगर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर बीमा कुंज, बंजारी चौराहा होते हुए मंदिर परिसर पहुँची। भक्तों ने भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि कथा 9 से 15 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक बटेश्वर धाम, विदिशा के पं. अंकितकृष्णा तेनगुरिया द्वारा होगी। 16 नवंबर को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति और श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है।
