
मऊगंज। समूचे प्रदेश में समस्या बन चुके सड़कों पर घूम रहे निराश्रित व आवारा पशुओं को लेकर मऊगंज कलेक्टर संजय जैन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहां है कि सड़कों पर यदि आवारा व निराश्रित पशु यदि घूमते मिल गए तो जिस पंचायत के क्षेत्र में घूमते पाए जाएंगे उस पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी आदेश में कहा गया है कि सड़कों पर आवारा गौवंश से अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं, किसानों की फसल को नुकसान पहुँचता है और मृत पशुओं के शव कई दिनों तक सड़कों पर पड़े रहते हैं, जो अत्यंत आपत्तिजनक है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी पंचायत सचिव व रोजगार सहायक, निराश्रित गौवंश को नजदीकी गौशालाओं तक पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाएँ। आदेश में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भ्रमण के दौरान सड़क पर आवारा गौवंश पाया गया तो संबंधित पंचायत सचिव या रोजगार सहायक को तत्काल निलंबित किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी
