गोहद में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरू, आज बुलाई भाजपा की बैठक

भिण्ड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित 14 अप्रैल के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य द्वारा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे टच स्टोन पब्लिक स्कूल गोलंबर तिराहा गोहद में होगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Next Post

संकट दूर करने का झांसा देकर युवक से 17.65 लाख की ठगी

Fri Apr 10 , 2026
जबलपुर:अंधविश्वास और मजबूरी का फायदा उठाकर ठगों ने सिवनी जिले के घंसौर निवासी एक युवक को अपना शिकार बनाया है। जालसाजों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए पारिवारिक समस्याओं के समाधान का झांसा देकर पीडि़त से किस्तों में कुल 17,65,000 रुपये हड़प लिए। ठगी की यह साजिश ग्वारीघाट से शुरू […]

You May Like

मनोरंजन