
भानपुरा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर भानपुरा पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम ओसारा और छतरपुरा में संयुक्त दबिश दी।
यह कार्रवाई एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन, एएसपी श्रीमती हेमलता कुरील एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी के नेतृत्व में महिला व पुरुष पुलिस बल तथा सामाजिक संगठन की सहभागिता से की गई।
दबिश के दौरान पुलिस ने 08 नाबालिग बालिकाएँ, 03 महिलाएँ और 02 पुरुषों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में सभी स्थानीय निवासी पाए गए। नाबालिगों की काउंसलिंग कर उन्हें किशोर कल्याण समिति (CWC) मंदसौर भेजा गया, जबकि वयस्क महिला-पुरुषों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विनोद पिता रामप्रसाद बाछड़ा, दिलीप पिता बाबूलाल बाछड़ा सहित तीन महिलाएँ शामिल हैं।
भानपुरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि स्वच्छ समाज के निर्माण में सहयोग मिल सके।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद दांगी, निरीक्षक तरुणा भारद्वाज, उनि जोरसिंह डामोर, सउनि ओकारसिंह ठाकुर, सउनि सुनील तोमर सहित पुलिस बल के जवानों का सराहनीय योगदान रहा।
