सुवासरा पुलिस ने पकड़ी 2 क्विंटल 9 किलो डोडाचूरा तस्करी, एक गिरफ्तार

मंदसौर 1 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सुवासरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 क्विंटल 9 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने सिल्वर रंग की इको कार (क्रमांक RJ35CA3565) से 11 प्लास्टिक कट्टों में भरा डोडाचूरा जब्त कर आरोपी विक्रमसिंह सौंधिया (निवासी खारखेड़ा, थाना गरोठ) को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में की गई। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अपने साथी पवन मीणा (निवासी बोरखेड़ी घाटा) के साथ तस्करी कर रहा था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

इस सराहनीय कार्रवाई में उप निरीक्षक रतनलाल कटारा, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह, सुमित यादव, आरक्षक अनिल यादव, मोतीलाल और मनीष धाकड़ का विशेष योगदान रहा। जब्त सामग्री की कीमत लगभग ₹13.22 लाख आंकी गई है।

Next Post

एड्स पीडित व्यक्ति की अनदेखी न कर जागरूक करें: डॉ. पाण्डेय

Sat Nov 1 , 2025
ग्वालियर। रेड रिबन क्लब प्रत्येक महाविद्यालयों में बनाने का उ‌द्देश्य ही एड्स के प्रति जनजागरूकता लाना है। एड्स से बचाव के लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं है न ही एक दूसरे के साथ-साथ रहने से […]

You May Like