वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाएगी कांग्रेस: भाई जगताप

सीधी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। कांग्रेस वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाएगी ।

उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर एवं महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य भाई जगताप ने जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन सीधी में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत 1 नवंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित महारैली एवं आगामी दो माह तक होने वाले विभिन्न आन्दोलन के संदर्भ में

पत्रकार वार्ता में चर्चा के दौरान कही।

पत्रकार वार्ता भाई जगताप ने बताया कि चुनाव जीतने के लिए मोदी सरकार ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों में हेर फेर की है निर्वाचन आयोग पूरी तरह से मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहा है लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार इस बात को प्रमुखता से उठा रहे हैं कि भाजपा की सरकार वोट चोरी के माध्यम से बनी है चुनाव के पहले एसआईआर के बहाने जिस तरीके से बड़े पैमाने पर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और विरोध के कारण चुनाव के बाद हटाए गए नाम फिर से चुनाव आयोग को जोड़ना पड़ा उससे यह स्पष्ट हो गया है कि चुनाव आयोग मोदी सरकार के दबाव में वोट की चोरी करके भाजपा की मदद कर रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की है उन्हें मतदाता सूची में गड़बड़ी करने के लिए के लिए अपने पद से इस्तीफा देना ही होगा जब तक उनका इस्तीफा नहीं होता है तब तक कांग्रेस का यह अभियान और आंदोलन मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनके वोट की रक्षा के लिए चलता रहेगा।

पत्रकार वार्ता में जिले के संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चुरहट विधानसभा के प्रभारी शिव प्रसाद प्रधान सीधी विधानसभा के प्रभारी विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे।

Next Post

पुलिस की कांबिंग गश्त: 49 वारंटियों की गिरफ्तारी और अवैध शराब पर कार्यवाही

Mon Oct 26 , 2026
सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, फरार वारंटियों की धरपकड़ तथा आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कांबिंग गश्त […]

You May Like