ग्वालियर: ग्वालियर जिले में महानवमी बुधवार, एक अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग कर यह स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
पूर्व में श्रीगणेश चतुर्थी 27 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन द्वारा गणेश चतुर्थी पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसलिये ग्वालियर जिले में गणेश चतुर्थी के स्थान पर अब महानवमी एक अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
