जंगल में चीटियों से लिपटा मिला नवजात, थाना प्रभारी ने बचाई जान

सिंगरौली। चितरंगी के बगैया गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जंगल में झाड़ियों में चीटियों से लिपटा नवजात शिशु मिला।

ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुदेश तिवारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं की मदद से नवजात को बाहर निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल बैढ़न पहुंचाया।

SNCU में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। पुलिस परिजनों की तलाश कर रही है।

Next Post

प्रगति पांडेय ने फिर रोशन किया सिंगरौली का नाम

Thu Oct 8 , 2026
देवसर। देवसर की प्रतिभाशाली बेटी प्रगति पांडेय पुत्री कौशल पांडेय पूर्व सरपंच चटनिहा ने उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित यूथ पार्लियामेंट के द्वितीय संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर सिंगरौली का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि से देवसर सहित पूरे जिले में हर्ष का […]

You May Like