स्मृति मंधाना की आंखों पर पट्टी बांध ले गया स्टेडियम, फिर पलाश मुच्छल ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिलेशन सुर्खियों में हैं। छह साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अ 23 नवंबर को दोनों की शादी है।

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच उनका बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा। वीडियो में पलाश महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति की आंखों पर पट्टी बांध कर स्टेडियम में लेकर जा रहे हैं। फिर घुटने पर बैठकर उनको प्रपोज किया। इसके बाद रिंग पहनाई। पलाश ने स्मृति मंधाना को डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रपोज किया, जहां महिला टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था।

पलाश द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में पलाश द्वारा प्रपोज किए जाने पर मंधाना उन्हें शादी के लिए हां कह देती हैं। उनके हां कहते ही पलाश उन्हें लगे लगा लेते हैं। दोनों इस मौके को खास तरीके सेलीब्रेट करते हैं। वीडियो में दिख रहा कि पलाश की बहन पलक मुच्छल भी वहां मौजूद हैं। वो इस खास मौके पर दोनों के साथ खुशियां मनाती नजर आती हैं। पलाश के कुछ दोस्त भी डांस करके मौके को सेलीब्रेट करते दिख रहे हैं।

Next Post

स्कूटी से पहुंचे बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक घर में लगाई आग

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर‌: कैंट थाना अंतर्गत गली नं. 15 सदर में स्कूटी से पहुंचे बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक एक घर में आग लगा दी और भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया उमर शारिक कुरैशी पिता स्व. उमर दराज कुरैशी […]

You May Like