बिहार चुनाव : सीट बंटवारे के लिए चिराग को मनाने घर पहुंचे प्रधान, राय

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को गुरुवार देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा। गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को दिन में दो बार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान के घर गए। वहीं इसी क्रम में देर रात बिहार चुनाव को लेकर भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एक बार फिर श्री नित्यानंद राय के साथ श्री पासवान से मिले। सीटों पर सहमति बन सकी या नहीं इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि किसी भी नेता ने नहीं की। हालांकि सर्वश्री प्रधान और नित्यानंद राय को बाहर छोड़ने जरूर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आए थे और गरिमापूर्ण तरीके से सर्वश्री धर्मेंद्र प्रधान और नित्यानंद राय को विदा किया। वहीं दिन में भी श्री राय श्री पासवान से मिलने के बाद मीडिया को सबकुछ ठीक बताते हुए वापस गए थे। श्री पासवान से मिलने के बाद श्री राय वस्तुस्थिति साझा करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर गए थे।

जानकारों के मुताबिक इस बार चिराग पासवान भाजपा के लिए बिहार विधानसभा के होने वाले चुनाव में सीटों को पाने के लिए समझौते के मूड में कम नजर आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार लोजपा इस बार 40 से 45 सीटों पर अड़ गयी है जबकि भाजपा 20 के लगभग सीट लोजपा को देना चाह रही है। वहीं दूसरी तरफ ‘हम’ पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी भी अधिक से अधिक सीट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं।

 

Next Post

नीतिगत बदलाव भारत व अमेरिका के बीच गलतफहमियों को जन्म दे सकते हैं: रेड्डी

Fri Oct 10 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाने और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाने के अमेरिका के हालिया फैसलों पर चिंता व्यक्त की। श्री रेड्डी ने गुरुवार को एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान चिंता जताते हुए कहा इस तरह के अचानक नीतिगत […]

You May Like