
रीवा। मनगवां थाना अन्तर्गत शराब दुकान में कुछ लोगो ने पहुंचकर जमकर तोडफ़ोड़ की. जान बचाकर किसी तरह सेल्समैन और मुनीम भाग खड़े हुए. कुछ कर्मचारी अंदर से दरवाजा बंद कर छिप गये.
दरअसल यह पूरा मामला एक दलित लडक़े को मारे जाने के बाद शुरू हुआ. शराब दुकान के कर्मचारी ने मारपीट की. जिसके कुछ देर बाद मनगवां बस्ती के सैकड़ों लोग लाठी, डंडा, बंका लेकर घेर लिया. जिसमें का$फी संख्या में महिलाएँ भी शामिल थीं, जम कर तोड़ फोड़ पत्थर बाजी की गई. इस घटना में शामिल बड़ी संख्या मे दलित शराब दुकान के सामने धरने में बैठ गए तो कई लोग मनगवां थाना पहुंच कर शराब दुकान के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मॉग पड़ अड़े हुए थे. महिला और पुरूष सभी दुकान में एक साथ धाबा बोल दिये. इसके पहले की दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारी कुछ समय पाते, सभी जान बचाकर भागे. वहीं घटना के बाद मौ$के मे थाना प्रभारी गजेन्द्र धाकड पुलिस टीम के साथ पहुंच गए है. टीआई ने बताया है की सीसी टीवी फुटेज मँगवाया हू जिसके बाद कार्यवाही की जाएगी, दोनो तरफ से शिकायते मिली है. जो भी तथ्य सामने आएगे. उसके आधार पर कार्यवाही होगी. वही शराब दुकान के संचालक का कहना है शराब दुकान में बसेरों के द्वारा जबरन घुस कर तोड़ फोड़ की गई है कार्रवाई होनी चहिए.
