गौमाता के प्रति सच्ची सेवा की अभिव्यक्ति ग्रामीणजन कर रहे आपसी सहयोग से गौशाला का निर्माण

करनवास। हाईवे, सडक़, चौराहों पर खुले आसमान के नीचे यहां से वहां भटकने को मजबूर बेसहारा गौवंश की पीड़ा को समझते हुए करनवास के समीप ग्राम पंचायत भीलवाड़ीया के ग्रामीणजनों द्वारा स्वयं गौशाला का निर्माण करने का अहम निर्णय लिया गया है. इस अनुकरणीय पहल में सरकार की मदद का इंतजार किए बिना ग्रामीणों ने स्वयं आपस में सहयोग

करते हुए गांव में गौशाला निर्माण का निर्णय लिया. इसमें ग्राम पंचायत की अहम भूमिका है. ब्यावरा तहसील की ग्राम पंचायत भीलवाड़ीया में एक सराहनीय पहल की है. गौवंश की सुरक्षा, देखरेख के लिए इस तरह की यह पहली अनुकरणीय पहल देखी जा रही है जिसमें ग्रामीणजनों द्वारा सामूहिक रुप से सहयोग करते हुए गौशाला का निर्माण करने का निर्णय लिया है. यह गौमाता के प्रति एक सच्ची श्रद्धा, गौसेवा को दर्शाता है.

अनुकरणीय प्रयास गांव की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद फिर वहां अतिक्रमण न हो और यह भूमि किसी अनुकरणीय कार्य में काम आ सके इसको देखते हुए पंचायत द्वारा अनुकरणीय पहल की गई.

 

Next Post

अधिक दामों पर बेच रहे खाद

Sun Nov 9 , 2025
ब्यावरा। जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है, किसानों को काफी दाम देकर खाद लेना पड़ रहा है. शासन प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है. उक्त बात राजगढ़ के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने कहते हुए कहा है कि यदि खाद की कालाबाजारी को रोकने शासन प्रशासन […]

You May Like