अधिक दामों पर बेच रहे खाद

ब्यावरा। जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है, किसानों को काफी दाम देकर खाद लेना पड़ रहा है. शासन प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है.

उक्त बात राजगढ़ के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने कहते हुए कहा है कि यदि खाद की कालाबाजारी को रोकने शासन प्रशासन कोई ठोस कार्यवाई नहीं करता है तो मजबूरन उन्हें न्यायालय की शरण लेना पड़ेगी.

पूर्व विधायक श्री कल्पोनी कहा कि ग्राम नाईपुरिया के कुछ ग्रामीणों ने प्रायवेट दुकान से खाद खरीदी जिनको 700 की जगह 1450 रुपये में खाद दिया गया. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए खाद के सेम्पल भी जांच के लिए दिए गये है. उन्होंने कहा है कि वह भी अपने स्तर पर खाद के सेम्पल की जांच किसी लैब में करवाएंगे. पूर्व विधायक ने कहा है कि किसान खाद के लिए परेशान हो रहे है, उनको कहीं अधिक दामों पर खाद लेना पड़ रही है. आश्चर्य की बात यह है कि इस गंभीर समस्या की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

 

 

Next Post

CM डॉ यादव ने दी उत्तराखंड दिवस की शुभकामनाएं, वैज्ञानिक खुराना को किया नमन, सिंहस्थ होगा भव्य-दिव्य

Sun Nov 9 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म और वीरता के लिए पूरे देश में विशेष स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर नोबेल पुरस्कार विजेता महान […]

You May Like