भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म और वीरता के लिए पूरे देश में विशेष स्थान रखता है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर नोबेल पुरस्कार विजेता महान वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. खुराना का विश्व के पहले कृत्रिम जीन के निर्माण, आनुवंशिक कोड की व्याख्या और प्रोटीन संश्लेषण के क्षेत्र में योगदान अतुलनीय है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य स्वरूप में किया जाएगा, जिससे प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान और सशक्त होगी।
