लाडली बसेरा में निराश्रित कन्याओं की सेवा का लिया संकल्प

जबलपुर: भाजपा के ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विवेकानंद वार्ड स्थित लाडली बसेरा में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में निराश्रित कन्याओं की सेवा, शिक्षा और विकास में सहयोग का संकल्प लिया गया। झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित सिंह अपने 25 साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अमित सिंह ने भी पहल की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने देशप्रेम और भारतीय संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Next Post

3571 विद्यार्थियों को डिग्री, 21 को मैडल

Mon Oct 5 , 2026
सीहोर। वीआईटी यूनिवर्सिटी का सातवां वार्षिक दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ. जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 3571 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई. वहीं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 21 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. समारोह में 3062 बीटेक, 72 एमटेक, 156 इंटीग्रेटेड एमटेक, 30 एमबीए, 142 एमसीए […]

You May Like