CM का छिंदवाड़ा में शिशु मृत्यु मामले में एक्शन: परासिया में दवा कंपनी और डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज

भोपाल।छिंदवाड़ा जिले में शिशुओं की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। परासिया के बीएमओ ने थाना परासिया में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है। एफआईआर दवा कंपनी श्रीसन, परासिया में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई है।

मामले में जांच के बाद प्रशासन ने डॉ. प्रवीण सोनी को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय, स्वास्थ्य सेवाएं, जबलपुर में अटैच किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

संघ शक्ति कलियुगे के मंत्र के साथ निकले स्वयंसेवक, इंदौर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का उत्सव

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. विजयादशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित पथ संचलन का आयोजन आज जोरदार उत्साह के साथ किया. सुबह से ही शहर की सड़कों पर संघ के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दिखाई दिए, जिन्होंने घोष की गूंज के साथ कदमताल करते हुए ‘संघ शक्ति […]

You May Like