संघ शक्ति कलियुगे के मंत्र के साथ निकले स्वयंसेवक, इंदौर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का उत्सव

इंदौर. विजयादशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा परंपरागत रूप से आयोजित पथ संचलन का आयोजन आज जोरदार उत्साह के साथ किया. सुबह से ही शहर की सड़कों पर संघ के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दिखाई दिए, जिन्होंने घोष की गूंज के साथ कदमताल करते हुए ‘संघ शक्ति कलियुगे’ के मूल मंत्र और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया.

सुबह नो बजे राजबाड़ा से निकले पथसंचलन के दौरान व्यापारियों ने फुलों की वर्षा की. संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर पथ संचलन का माहौल और भी उत्साहपूर्ण रहा. पिछले तीन महीने से संघ के पदाधिकारी और स्वयंसेवक इसके लिए तैयारी कर रहे थे. रविवार को इंदौर में 34 स्थानों से पथ संचलन निकाले जा रहे, जो करीब 170 किलोमीटर के क्षेत्र में भ्रमण करेंगे. प्रत्येक पथ संचलन में लगभग 5,000 स्वयंसेवक शामिल होंगे. सड़कों के किनारे हजारों नागरिकों ने मंच सजाकर और पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत कर रहे है. हर पथ संचलन में क्षेत्रीय राजनेता, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद और भाजपा पदाधिकारी भी सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए. वहीं पुलिस की सतत निगरानी और यातायात व्यवस्था के कारण पथ संचलन पूरी तरह सुचारू रूप से किया जा रहा है. इसी तरह शाम को कनाडिया-बिचोली क्षेत्र में सह सर कार्यवाह अरुण कुमार के नेतृत्व में बौद्धिक सत्र का आयोजन भी किया जाएगा.

Next Post

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च और पैदल भ्रमण से दे रही सुरक्षा का संदेश

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. दीपावली जैसे बड़े पर्व को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंदौर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर शहरभर में लगातार फ्लैग मार्च किए जा रहे हैं, ताकि असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश मिले और आमजन को भरोसा हो कि पुलिस […]

You May Like