अशोकनगर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में दर्ज एफआईआर के विरोध में आज मंगलवार को न्याय सत्याग्रह होगा। इसके लिए पुरानी कृषि उपज मंडी में सभा स्थल बनाया गया है।
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में 12 से 15 हजार लोग शामिल होंगे। प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रदेश भर से कार्यकर्ता अशोकनगर पहुंच रहे हैं। हर तरफ पुलिस तैनात है।
