इजरायल ने यमन की ओर से दागी गयी मिसाइल को रोका

यरूशलम, 02 जून (वार्ता) इजरायल ने यमन की ओर से दागी गयी मिसाइल को आसमान में ही सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया।

इजरायल के रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा कि आईडीएफ ने रविवार को यमन की ओर से दागी गयी मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक दिया।

इजराइल के चैनल 12 न्यूज ने बताया कि यमन की ओर से दागी गयी मिसाइल का लक्ष्य तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा था, साथ ही कहा कि हवाई अड्डा अस्थायी रूप से उड़ान भरने और उतरने के लिए बंद कर दिया गया था।

गौरतलब है कि 18 मार्च से यमन से इजराइल पर 49 मिसाइलें दागी गई हैं।

इस बीच, इजराइल की मैगन डेविड एडोम आपातकालीन सेवा ने एक बयान में कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि मिसाइल दागने पर तेल अवीव और पश्चिमी यरुशलम सहित मध्य इजराइल के बड़े क्षेत्रों में सायरन बजने लगे थे।

यमन ने मिसाइल ऐसे समय में दाग है जब हूती बलों ने अमेरिकी जहाजों पर हमले रोकने का वादा किया है, लेकिन गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का हवाला देते हुए इजरायल पर मिसाइलें दागना जारी रखा है, जहां अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इजरायली हमले में 54,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इज़रायल ने यमन में कई हवाई हमले किए हैं, जिनमें मई माह में राजधानी सना पर किए गए दो हमले भी शामिल हैं, जिसमें देश के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा और कई लोग मारे गए।

 

 

Next Post

जांच के डर से मिलिंग नहीं कर रहे मिलर

Mon Jun 2 , 2025
जबलपुर: जिले में हुई धान की खरीदी में अफरा तफरी के बाद मंत्रालय से जारी हुए आदेश में जिले में राइस मिल में जांच दोबारा करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। वहीं हाल ही में कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में राईस मिलर्स की बैठक में उन्होंने सभी […]

You May Like