राम मंदिर परिसर में सुरक्षा सतर्कता की परीक्षा: संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई, व्यक्ति हिरासत में

लखनऊ।अयोध्या के श्रीराम मंदिर परिसर में शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था की मुस्तैदी उस समय सामने आई, जब एक व्यक्ति द्वारा परिसर के निर्धारित नियमों के विपरीत धार्मिक गतिविधि करने का प्रयास किया गया। मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप करते हुए संबंधित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति टल गई।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी 55 वर्षीय अब्दुल अहद शेख के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सीता रसोई क्षेत्र के पास कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत रोका, जिसके बाद वह कथित तौर पर नारेबाजी करने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति से पूछताछ शुरू की गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उसके उद्देश्य और पृष्ठभूमि की जांच कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राम मंदिर परिसर में शांति, अनुशासन और सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी नियमविरुद्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

स्वाभिमान पर्व: ओंकार मंत्र, शौर्य यात्रा और सांस्कृतिक एकता के साक्षी बनेंगे पीएम मोदी; सोमनाथ पहुंचे

Sat Jan 10 , 2026
गिर सोमनाथ। भारत की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्वाभिमान को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम सोमनाथ पहुंच गए हैं। यहां वे 72 घंटे तक चलने वाले ओंकार मंत्र जाप कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे और भव्य ड्रोन शो का अवलोकन भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर […]

You May Like