प्रॉपर्टी ब्रोकर ने लगाई तीन लाख की चपत, मामला दर्ज

जबलपुर: ग्रीन सिटी स्थित एक प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर ने युवक को तीन लाख रूपए की चपत लगा दी। पीडि़त ने अब मामले की शिकायत बेलबाग थाने में की। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक रुपान्जली ठाकुर पिता अशोक कुमार ठाकुर 41 वर्ष निवासी बाई का बगीचा गली नम्बर 4 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने परिचित के इमरान से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बोला था तो इमरान की दुकान में लकी ठाकुर भी खडा था।

उसने कहा कि वह प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है एवं उसने 16 अगस्त 2024 को ग्रीन सिटी में एक प्रॉपर्टी दिखाई जिसकी कीमत 27 लाख व 3 लाख ब्रोकर का कमीशन देने की बात हुई। लकी ठाकुर ने बताया कि एडवान्स में 3 लाख रूपये देकर प्रॉपर्टी बुक कर ली, तब जिसने 20 अगस्त 2024 व 21 अगस्त को एक लाख रूपये केश सिविल लाईन पोस्ट आफिस से निकाल कर दिये एवं 20 अगस्त को घर से आनलाईन गूगल पे से आनलाईन लकी के बताये नंबर में तीन बार में कुल एक लाख रूपये पेमेन्ट किये।

उक्त पैसे मैने चैक किये तो एक लाख रूपये गंधर्व नामक व्यक्ति के अकाउंट मे गये। इसके बाद लकी ठाकुर रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन देता रहा पर रजिस्ट्री नही करवाई। इस प्रकार लकी ठाकुर निवासी कंजड मोहल्ला ने छल किया और प्रापर्टी देने का लालच देकर 3 लाख रुपये बेईमानी से धोखाधडी पूर्वक ले लिये एवं बातचीत बंद कर दी और फोन उठाना बंद कर दिया।

Next Post

नागपुर से लौटे तो घर का टूटा मिला ताला

Sat Jul 12 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, मोबाइल, चैक बुक, नए कपड़े समेत डीवीआर पार कर दी। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। पुलिस के मुताबिक लार्डगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले आनंद पंगेरकर एमपीईबी से रिटायर्ड हैं। सात जुलाई की […]

You May Like