जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात, मोबाइल, चैक बुक, नए कपड़े समेत डीवीआर पार कर दी। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। पुलिस के मुताबिक लार्डगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले आनंद पंगेरकर एमपीईबी से रिटायर्ड हैं।
सात जुलाई की रात्रि साढ़े आठ बजे वे पत्नी के साथ इलाज कराने अमरावती ट्रेन से नागपुर गए थे। नागपुर में डाक्टर से चैकअप कराया बीती रात जब वे वापिस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। आलमारी का लाक टूटा हुआ सामान बिखरा हुआ था एवं चारो कमरो का ताला टूटा हुआ था। घर की आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल, नये कपड़े, चैक बुक, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब थे।
