बिहार से पकड़ाए ठगी करने वाले दो ठग

छिंदवाड़ा। व्यापारी को रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप दिलाने के नाम पर करीब 77 लाख 25 हजार की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर ठगों को कुंडीपुरा पुलिस ने बिहार में दबिश देकर दबोच लिया और उन्हें अपने साथ छिंदवाड़ा लेकर आ गई. न्यायलय के निर्देश पर पुलिस ने दोनों ठगों को जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि 23 जनवारी 2025 को चांदामेटा निवासी प्रार्थी संजय पिता गोविंद अग्रवाल 52 वर्ष ने थाना कुण्डीपुरा में शिकायत दर्ज कराया था कि उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया था जिसमें उसने उसे रायल इन्फील्ड डीलरशिप उसे दिलाने का झांसा दिया और उससे 77 लाख 25 हजार रूपये ठगी कर लिया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 318 (4) का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया था. मामले में थाना कुंडीपुरा ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और पहले एक आरोपी प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ में आरोपी प्रेम कुमार ने 77 लाख की धोखाधड़ी करने में अन्य दो लोगों के नाम बताए थे जिन्हें पकडऩे के लिए पुलिस बिहार पहुंची और अलग-अलग दो स्थानों से आरोपी उदय कुमार और आरोपी रणजीत उर्फ अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

बिहार जाकर पुलिस बनी गीजर मैकनिक ००००००००

बता दे कि फरार बदमाशों संबंध में पुलिस लगातार पतासाजी कर तकनीकी साक्ष्य संकलित कर बिहार के दीगर प्रान्त पहुंची जहां पुलिस ने लगातार 08 दिन तक गीजर के मैकनिक बनकर घर-घर जाकर रैकी की. रैकी करने पर पुलिस को आखिर सफलता मिल ही गई. पुलिस ने 29 जुलाई को आरोपी – उदय कुमार पिता स्व. रामेश्वर महतो 27 वर्ष निवासी ग्राम सोराडी पोस्ट सोराडी थाना हरनौथ जिला नालंदा वर्तमान गली नंबर 03 आदर्श नगर थाना रामकृष्णा नगर जिला पटना से गिरफ्तार कर लिया वही दूसरे आरोपी रणजीत उर्फ अखिलेश कुमार पिता अम्बिका प्रसाद 30 वर्ष निवासी ग्राम खपुरा थाना नगरनौसा जिला नालंदा बिहार वर्तमान गली नं. 04 आदर्श नगर थाना रामकृष्णा नगर जिला पटना को भी गिरफ्तार कर छिंदवाड़ा ला ली. पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

आरोपियों के खाते किए सीज ००००००

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उनके बैंक खातों की जानकारी लेकर उसके खाते सीज करवा दिया है वही अब पुलिस ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाकर कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

पुलिस टीम को मिली सफलता ०००००

बिहार से आरोपियों को गिरफ्तार करने में कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ,सहायक उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, प्रआ. रविन्द्र ठाकुर, आर. जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकडे, गजानंद मर्रापे, साइबर सेल नितिन सिंह, आदित्य रघुवंशी, राहुल की विशेष भूमिका रही.

Next Post

अवैध महुआ शराब अड्डों पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर पांच किलोग्राम महुआ लाहन किया नष्ट

Sat Aug 1 , 2026
पांढुरना, ग्रामीण क्षेत्रो के नदी, नालों किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाने तथा इसे बेचने की लगातार मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा इन ग्रामों अवैध महुआ अड्डों पर दबिश देकर पांच हजार किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया। ग्रामों में नदी, […]

You May Like