
इंदौर. एरोड्रम पुलिस ने थाना क्षेत्र में तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर जब्त किए है. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
एरोड्रम थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात साढ़े 11 से 12 के बीच की है. बाबू मुराई कॉलोनी के पीछे खाली मैदान में हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विकास पटेल (निवासी बाबू मुराई कॉलोनी, इंदौर) को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते पकड़ा. पुलिस ने 15 इंच का मॉनिटर स्पीकर, एक स्टेबलाइजर और स्पीकर प्ले मशीन जब्त कर ली. आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई. थाना एरोड्रम पुलिस ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण और निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
