
इंदौर. गांधीनगर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास, नैनोद मल्टी, नया बसेरा मेन रोड पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से एक दुर्घटना हो गई, जिसमें एक यात्री घायल हो गया. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.
गांधी नगर पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे की हैं. ई-रिक्शा नम्बर एमपी 09 डीबी 1390 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक अन्य ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार 55 वर्षीय यात्री अनिल जैन घायल हो गए, जबकि फरियादी उमेश सुगंधी (निवासी अरिहंत नगर, गांधी नगर के रिक्शा को भी नुकसान हुआ. गांधीनगर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.
