मुर्मु ने धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, धनखड़ ने जताया आभार

नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली में उपराष्ट्रपति आवास का दौरा किया।

राष्ट्रपति भवन ने आज यहां यह जानकारी दी। श्रीमती मुर्मु ने श्री धनखड़ का कुशल क्षेम पूछा।

इस बीच श्री धनखड़ ने कहा,“श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में आने के लिए बहुत आभारी हूँ। मेरे स्वास्थ्य की बहाली के लिए उनकी दयालु चिंता और शुभकामनाएँ वास्तव में कायाकल्प करने वाली थीं।”

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने 10 मार्च को उपराष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ से उनके (उपराष्ट्रपति) स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी जब वह एम्स में भर्ती थे। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि वह (उपराष्ट्रपति) तेजी से ठीक हो रहे हैं और उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।

जानकारी के अनुसार,श्री जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्या के चलते नौ मार्च को देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उपराष्ट्रपति को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स लाया गया, जहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया।

एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में जगदीप धनखड़ क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किए गए और डॉक्टरों के अनुसार, स्टेंट को भी प्रत्यारोपित किया गया।

 

Next Post

सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों की पालना जरूरी : सुभाष चंद्र

Wed Mar 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सिरसा, (वार्ता) सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जरूरी है कि यातायात नियमों की पालना की जाए। इसके साथ ही अपने वाहनों पर रिफलेक्टर अवश्य लगवाएं। यह बात सीईओ जिला परिषद डा. सुभाष चंद्र ने मंगलवार को […]

You May Like

मनोरंजन