कलयुगी पिता ही निकला बेटे का हत्यारा, शराबी पुत्र की हरकतों से तंग आकर मोंगरी से उतारा मौत के घाट

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुरखी थाना अंतर्गत बिलहरा चौकी क्षेत्र मे युवक की हत्या के आरोप मे फरियादी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी जमना पिता नन्ना अहिरवार, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, खिरका मोहल्ला, बिलहरा द्वारा चौकी बिलहरा में सूचना दी गई कि उसका बड़ा पुत्र सोनू अहिरवार, उम्र 25 वर्ष घर के आंगन में बनी ढलान पर मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके सिर एवं माथे से खून निकल रहा है।सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना सुरखी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर मृतक के पिता जमना अहिरवार पर संदेह हुआ। पुलिस द्वारा उससे विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।आरोपी ने बताया कि उसका पुत्र सोनू अहिरवार आए दिन शराब के नशे में घर आता था तथा परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। पुत्र की इन हरकतों से वह लंबे समय से परेशान था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने कपड़े धोने की मोंगरी (लकड़ी के डंडे) से वार कर अपने पुत्र की हत्या कर दी।आरोपी के स्वीकारोक्ति कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

सीएम डॉ यादव के निवेश प्रयासों को मिली सफलता: हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग इकाई का 8 को होगा भूमि पूजन

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निवेश संपर्क अभियानों, क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों तथा विदेश निवेश संवादों के […]

You May Like