जंगल से कैमरे चुराने के दो आरोपी धराए

शाहगंज। वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों की देखरेख के लिए कैमरे लगाए दो कैमरे चुराने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

डिप्टी रेंजर बालाराम कीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी मूवमेन्ट के लिए समनापुर बीट में दो कैमरे लगाए गए थे.वन सुरक्षा श्रमिक रामनाथ को कैमरों को चैक करने गए तो कैमरे अपने स्थान पर नहीं थे. दोनों कैमरों की कीमत 40 हजार रुपए बताई गई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी थी.

एसडीओपी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के द्वारा एक टीम गठित की गई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी गए कैमरे अनिल सरेयाम व सुनील चौहान निवासी खोहा ने चुराए हैं. पुलिस ने अनिल सरेयाम व सुनील चौहान निवासी खोहा से पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म स्वीकार किया. आरोपियों से 2 कैमरे बरामद किए गए. कार्यवाही में प्रधान आरक्षक विद्यासागर, सचिन जाट, राकेश ठाकुर, दिनेश गठोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

भारत ने सिंधु का पानी रोकने की कोशिश की तो जवाब खून-खराबे से दिया जाएगा: बिलावल भुट्टो

Fri May 2 , 2025
कराची 02 मई (वार्ता) पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत को धमकाते हुए कहा हैं कि सिंधु, सिंध की पहचान है और इसे मोड़ने या रोकने के किसी भी प्रयास का जवाब खून-खराबे से दिया जाएगा। उन्होंने सिंध में लोगों को संबोधित करते हुए कहा […]

You May Like