केमिकल से झुलसे 7 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले केमिकल से झुलसे सात वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
मृतक अविनाश उम्र 7 साल निवासी ग्राम भीलखेड़ी, सरदारपुर (धार) 30 मई को तुलसीनगर क्षेत्र में केमिकल से झुलस गया था. हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है. टूआईसी नीतू सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बच्चा तुलसीनगर स्थित एक किराना दुकान के सामने केमिकल से झुलसा था. अब पुलिस घटना की परिस्थितियों और लापरवाही के बिंदुओं की जांच कर रही है.

Next Post

सतना में ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन

Tue Jul 21 , 2026
सतना: सीटू के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर ट्रेड यूनियन काउंसिल और एमपीएमएसआरयू ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सोनम वांगचुक की रिहाई, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समीक्षा, NTA में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने सहित कई […]

You May Like