
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कैंपस के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में केंद्रीय बजट 2026–27 के प्रचार अभियान के तहत आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में उन्होंने बजट से जुड़ी प्रमुख योजनाओं और महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय तथा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। नेताओं ने केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख बताते हुए महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
