सिंगपुरी सरपंच कप सीजन-2 का समापन: साईंखेड़ा 11 ने जीता खिताब, फाइनल में सिंगपुरी को 28 रनों से हराया

सिलवानी। ग्राम पंचायत सिंगपुरी में आयोजित सिंगपुरी 11 सरपंच कप सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में साईंखेड़ा 11 और सिंगपुरी 11 के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें साईंखेड़ा 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

फाइनल मैच में साईंखेड़ा 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 73 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में सिंगपुरी 11 को जीत के लिए 74 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम 8 विकेट खोकर केवल 45 रन ही बना सकी और 28 रनों से मुकाबला हार गई।

प्रतियोगिता में विजेता टीम साईंखेड़ा 11 को 21,000 रुपये की नगद राशि और शील्ड प्रदान की गई। यह पुरस्कार बालमुकुंद यादव (बाबू जी) एवं ग्रामवासियों द्वारा दिया गया। वहीं उपविजेता टीम सिंगपुरी 11 को 11,000 रुपये की नगद राशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर का पुरस्कार यशपाल यादव को तथा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार वेदांत को प्रदान किया गया।

Next Post

बैंगलोर में हो रही साइक्लोथॉन में डॉ शर्मा लेंगे हिस्सा 

Fri Feb 6 , 2026
सीहोर। बैंगलोर में होने वाली साइक्लोथॉन प्रतियोगिता में एक बार फिर शहर के डॉ. अनिल शर्मा के पुत्र और दंत चिकित्सक डॉ.अभिषेक शर्मा आगामी 8 फरवरी को सीहोर सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता 32 किमी की माउंटेन बाइक रेस है. यह प्रतियोगिता एचसीएल सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही […]

You May Like