मुंबई। मिडिल ईस्ट में युद्ध या तनाव बढ़ते ही भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव क्यों बढ़ जाता है? दरअसल, भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है और इसका बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है।
ऐसे में होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ने से तेल की सप्लाई, जहाजों के खर्च और बीमा लागत पर असर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने का सीधा असर भारत के तेल आयात बिल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है।
