दिल्ली में है महापुरुषों का सम्मान करने वाली सरकार: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अब ऐसी सरकार है जो महापुरुषों का सम्मान करना जानती है।

सुश्री रेखा गुप्ता और महापौर राजा इकबाल सिंह ने आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर यहां कश्मीरी गेट स्थित कुदसिया बाग में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, संघर्ष और देशभक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्त्वों ने महाराणा की मूर्ति खंडित कर कायरता का परिचय दिया था लेकिन दिल्ली में अब ऐसी सरकार है जो महापुरुषों का सम्मान करना जानती है। उन्होंने मूर्ति की स्थापना में अहम भूमिका निभाने के लिए महापौर राजा इकबाल सिंह और दिल्ली नगर निगम की प्रशंसा की।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया, जो देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा थे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य के साथ लंबी लड़ाई लड़ी और अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपने जीवनकाल में जो अनुकरणीय साहस और अद्भुत वीरता दिखाई, वह आज भी हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

Next Post

पाकिस्तान के बातचीत के प्रस्ताव पर भारत का रुख और कड़ा

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 मई (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ के भारत के साथ आतंकवाद सहित हर मुद्दे पर बातचीत की खुली पेशकश पर अपना रुख और साफ करते हुए आज कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत द्वारा सौंपी गयी सूची के आधार पर आतंकवादियों को हमारे […]

You May Like

Play sound