रातभर चला पुलिस का सख्त अभियान,85 वारंटी धराए

रतलाम। जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बार फिर सख्ती का परिचय दिया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में 4-5 अप्रैल की दरमियानी रात से लेकर सुबह तक जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान ने न केवल फरार अपराधियों की नींद उड़ाई, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत किया।

अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागों में विशेष टीमें गठित की गईं। प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने अलग-अलग क्षेत्रों में सघन कार्रवाई को अंजाम दिया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार 24 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 61 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। इस कार्रवाई से अपराधियों में हडक़ंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश सामने आया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस व्यापक अभियान के बाद आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से यह साफ है कि जिले में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह के अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Next Post

​लाल परेड ग्राउंड पर दिखेगा NSG का दम: हेलीकॉप्टर से उतरेंगे कमांडो, आधुनिक तकनीकों का होगा प्रदर्शन

Sun Apr 5 , 2026
भोपाल। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा कल 6 अप्रैल को प्रातः 9 बजे जहांगीराबाद स्थित लाल परेड ग्राउंड में “समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का […]

You May Like