
मोहन बड़ोदिया। पुलिस ने लूट के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 1 मार्च को फरियादी लालसिंह राजपूत पिता मनोहर सिंह निवासी ग्राम बिजनाखेड़ी ने मोहन बड़ोदिया थाने में रिपोर्ट किया कि था कि मैं अपने साथियों के साथ ग्राम देहरीपाल से ग्राम देहरीपाल चक सोसायटी के पैसे वसूली हेतु जा रहा था, तभी रास्ते में हमें प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक का मिला व हमें गालियां देकर पैसे मांगे व अडी बाजी कर कॉलर पकड कर मेरे से 3,600 रू बहादुर बंजारा के खाते में डलवा लिए. मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया. विवेचना के दौरान शाजापुर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया अरविन्द सिंह तोमर द्वारा पुलिस टीम गठित की.
विवेचना के दौरान आरोपी प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक की तलाश की, पता चला कि आरोपी गांव छोडक़र भाग गया है तथा पुलिस कि गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदल बदल छिपता फिर रहा है. 17 अप्रैल को मुखबीर द्वारा प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी प्रकाश बंजारा पिता नाथुलाल बंजारा निवासी ग्राम देहरीपाल चक को पुलिस टीम द्वारा मनासा जिला नीमच से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत शनिवार दोपहर 2 बजे न्यायालय पेश किया गया. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन बड़ोदिया अरविन्द सिंह तोमर, उनि कैलाश नारायण यादव, प्रआर जितेन्द्र सितपरा, भंवर लाल वर्मा, हेमेन्द्र जादौन, आर सुरेश राठौर, कपिल यादव, रामेश्वर, अर्जुन बागड़ी, सोनू यादव, शिवचरण, राहुल कुम्भकार, जीवन, विष्णु दांगी व सत्यानरायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
