मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी। मक्सी बायपास पर सोमवार दोपहर ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को हाईवे की 1033 की मदद से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दिलीप पाटीदार (45), पिता लक्ष्मीनारायण, निवासी ग्राम सिरोलिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर लेकर सिरोलिया से शाजापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में दिलीप पाटीदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर हाईवे की 1033 मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक को पकड़े जाने की जानकारी भी सामने आई है।समाचार लिखे जाने तक हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Next Post

मोटर से पानी खींचने वालों पर होगी कार्रवाई - महापौर 

Mon Oct 26 , 2026
इंदौर। शहर में पानी केजे बर्बादी रोकने और जल वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाएगा। इसके तहत मोटर से पानी खींचने और सरकारी बोरिंग पर कब्जे हटाने की कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। साथ ही शहर के सभी वार्डो में प्याऊ लगाने और तालाब […]

You May Like