विराट हिंदू सम्मेलन से पूर्व दोपहर में निकली भव्य कलश यात्रा

ग्वालियर:सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत आज रविवार दोपहर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नाग देवता मंदिर से प्रारंभ होकर एसएलबी कॉलेज स्थित रॉयल ग्राउंड पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में भारत माता की झांकी रथ पर सवार रही, वहीं महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए चल रही थीं।

यात्रा के दौरान पुरुष भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इस कलश यात्रा में लगभग पाँच सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के समापन पश्चात रॉयल ग्राउंड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Next Post

आज प्रतिभा की पहचान, वैज्ञानिक ट्रेनिंग, खिलाड़ियों के पोषण का ध्यान और पारदर्शी चयन सर्वोपरि है:प्रधानमंत्री

Sun Jan 4 , 2026
वाराणसी, 04 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि पूर्वांचल सहित पूरे देश में खेलों को लेकर नया जोश है। उन्होंने कहा कि अब प्रतिभा की पहचान, वैज्ञानिक ट्रेनिंग, खिलाड़ियों के पोषण का ध्यान और पारदर्शी चयन अब हर स्तर पर खिलाड़ियों के हितों को सर्वोपरि रखा […]

You May Like