अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के तहत नए प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन, 25 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका ने ईरान से जुड़े कई संस्थानों, व्यक्तियों और जहाजों पर व्यापक नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। विदेश विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इन प्रतिबंधों के दायरे में ईरानी सैन्य अधिकारी, खरीद नेटवर्क, साइबर समूह तथा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), चीन, सिंगापुर और यूरोप के रास्ते ईरानी पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के परिवहन में शामिल जहाजरानी कंपनियां और बिचौलिए शामिल हैं। विदेश विभाग ने कहा कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान की सैन्य गतिविधियों, साइबर अभियानों और तेल कारोबार पर कार्रवाई करना है।
विभाग ने बताया कि प्रतिबंधों का साइबर संबंधी हिस्सा संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के साथ समन्वय में लागू किया गया है। यह कार्रवाई आठ ईरानी नागरिकों के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद की गई है, जिन पर अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों, रक्षा ठेकेदारों, स्वास्थ्य संस्थानों और सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटर नेटवर्क से छेड़छाड़ करने का आरोप है। विदेश विभाग के ‘रिवार्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम ने पिछले सप्ताह अमेरिकी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के खिलाफ साइबर गतिविधियों में कथित रूप से शामिल पांच लोगों के बारे में सूचना देने पर एक करोड़ डॉलर तक के इनाम की घोषणा की थी। नए प्रतिबंध ईरान पर अमेरिकी दबाव बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब अमेरिका कथित तौर पर सैन्य कार्रवाई, नाकाबंदी और धमकियों के जरिए ईरान को झुकाने में विफल रहा है।

.....

Next Post

अभिनेत्री कंगना रनौत ने तापसी पन्नू, सोनू सूद और राखी सावंत समेत कई सितारों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें आड़े हाथ लिया है

Tue Aug 25 , 2026
हैदराबाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख कलाकारों पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली है। सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना ने आशुतोष राणा, सोनू सूद, तापसी पन्नू और राखी सावंत जैसे सितारों का खुलकर नाम लिया, जिन्होंने अतीत […]

You May Like

मनोरंजन