ममलेश्वर मंदिर के 6 दानपात्रों से 9.32 लाख और ओंकारेश्वर मंदिर के 9 दानपात्रों से 23.37 लाख रुपये निकले

ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर और ममलेश्वर मंदिर के दानपात्रों से लाखों रुपये की राशि प्राप्त हुई है।

श्री ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा गुरुवार को 6 दानपात्रों की गणना की गई। तहसीलदार उदय मंडलोई ने बताया कि कुल 9,32,746 रुपये की राशि एचडीएफसी बैंक की बड़वाह शाखा स्थित खाते में जमा की गई।

वहीं शुक्रवार को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के 9 दानपात्र खोले गए। दानपात्रों से प्राप्त राशि की गणना तहसीलदार, पटवारी और मंदिर के सहायक कार्यपालन अधिकारी की मौजूदगी में मंदिर और बैंक कर्मचारियों द्वारा की गई। गणना में कुल 23,37,000 रुपये प्राप्त हुए, जिसे बैंक खाते में जमा करा दिया गया है।

Next Post

शंघाई सहयोग संगठन देशों के आर्थिक, विदेश व्यापार मंत्रियों की 25वीं बैठक ताजिकिस्तान में संपन्न

Fri Sep 18 , 2026
नयी दिल्ली , 18 सितंबर (वार्ता) भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों को आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा और मजबूती, सम्पर्क सुविधाओं के विस्तार और बाजार में प्रवेश की बेहतर सुविधाओं के लिए काम करने का आह्वान किया है। एसएसीओ के आर्थिक और विदेश व्यापार मंत्रियों की 25वीं […]

You May Like