
ब्यावरा। समीपस्थ ग्राम में मंगलवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है. मलावर थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजी के घर से भाग जाने से आहत होकर एक युवक ने सोमवार को आखिरकार जिंदगी से हार मान ली. युवक के परिजनों ने पुलिस पर सुनवाई और कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए है. इधर, जिस पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है, वे भी परिजनों को लगातार धमका रहे थे. आरोपी युवक को धमकी दी कि- क्या कर लिया तुमने और पुलिस ने?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय चाचा ने मानसिक तनाव और पुलिस की कथित अनदेखी से परेशान होकर घटना को अंजाम दिया.सोमवार रात हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया. सूचना पर एसडीओपी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
लखनवास के युवक पर भतीजी को भगा के ले जाने का शक
जानकारी के अनुसार मलावर थाना क्षेत्र निवासी युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई. मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मेरे से छोटे भाई की बेटी को 14 नवंबर को माता-पिता और भाई(मृतक) को नींद की गोलियां खिलाकर अपने साथ ले गया. परिजनों का आरोप है कि लखनवास का एक युवक उसे भगाकर ले गया.14 नवंबर सुबह सात बजे घटना के बाद तुरंत परिवार शिकायत दर्ज कराने मलावर थाने पहुंचा, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की और उन्हें दुत्कारकर भगा दिया. युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है, घटना के बाद पुलिस अमला गांव पहुंचा. नरसिंहगढ़ अस्पताल में युवक का पीएम कराया गया. फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोपों सहित पूरे मामले की जांच कर रही है.
भतीजी-बहन की एक साथ शादी की चल रही थी तैयारी
मृतक के परिजनों ने बताया कि चार भाईयों में मृतक सबसे छोटा था. वह भतीजी को अपनी बहन से भी ज्यादा प्यार करता था. उसकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर भविष्य तक की चिंता करता था. भतीजी की पढ़ाई के लिए कुछ समय पहले भोपाल की नौकरी छोडक़र गांव लौट आया था. उसने भतीजी को खूब पढ़ाया. परिवार इसी साल युवक और भतीजी, दोनों की शादी की तैयारी कर रहा था. लेकिन जिस भतीजी के भविष्य के लिए उसने अपनी नौकरी तक छोड़ दी, उसी के घर से चले जाने के बाद वह गहरे सदमे में था. साथ ही बड़े भाई ने बताया कि माता-पिता बुजुर्ग हैं और मृतक ही परिवार का सबसे छोटा होने के साथ उनका बड़ा सहारा था. अब उसकी चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ह. परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है.
लडक़ी को थाने बुलाकर समझाया था
लडक़ी लखनवास के लडक़े के साथ गई थी, उसके परिजन थाने आए थे, हमने उसी दिन लडक़ी को फोन लगाया था, तो लडक़ी ने बोला मैं आ रही हूं, आवेदन दिया था. लडक़ी और परिजनों को थाने में बैठाकर समझाया था. उसके बाद सोमवार रात युवक की संदिग्ध परिस्तिथि में मौत हो गई.
धर्मेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी, मलावर
