नहर के अधूरे कार्य की जांच कर पूर्ण करने एवं तालाब में नर्मदा जल लाने हेतु सर्वे की मांग हेतु भाकिसं द्वारा सौंपा ज्ञापन

पानसेमल/खेतिया। भारतीय किसान संघ द्वारा जाल्यापानी तालाब की नहरों के अधूरे कार्य की जांच कर उसे पूर्ण करने एवं तालाब में नर्मदा का जल पाइपलाइन के माध्यम से लाने हेतु सर्वे की मांग की है ।पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अल्पवर्षा होने से आगामी उपज प्रभावित होने की चिंता सता रही है,कुछ स्थानों पर पेयजल संकट भी गहरा सकता है। किसानों के हित में नगर खेतिया व आस पास के क्षेत्र के विकास हेतु मलगॉव जाल्यापानी तालाब कई वर्षों से जलस्त्रोत बढाये जाने हेतु करोडो की लागत से निर्मित हुआ है, उक्त तालाब में आसपास के क्षेत्र से लगभग 2-3 नालो का वर्षा जल एकत्रित होता है जिसमे पश्चिम दिशा से आने वाला नाला लगभग ग्राम बोकराटा के आसपास से आता है। वर्तमान मे शासन द्वारा एक योजना शुरू की गई हैजिसके तहत नर्मदा जल पाईपलाईन के माध्यम से बोकराटा क्षेत्र मे डाली जा रही है।

बोकराटा से जाल्यापानी तालाब तक नर्मदा जल को डायवर्ट कर कम से कम से लागत मे लाया जा सकता है जिस हेतु सर्वे किये जाने बाबद आवेदन प्रस्तुत किया गया है।जाल्यापानी तालाब से नर्मदा जल का सीधा लाभ खेतिया नगर एवं क्षेत्रीय किसानो को हो सकता है। ग्राम भातकी से नगर पंचायत द्वारा नदी से 4-5 नलकुपो द्वारा नगर मे जल वितरण किया जाता है। इसके अलावा जल का दुसरा साधन नही है और उक्त नदी सुखी पडी हुई है क्योकि मलगॉव से जाल्यापानी तालाब से ही नदी जुडी हुई है। इस विषय पर अधिक से अधिक ध्यान देकर सर्वे करवाकर जाल्यापानी बांध में नर्मदा जल डालने से हमारे क्षेत्र नगर खेतिया व आसपास के ग्रामिणो को भी लाभ होगा।साथ ही जाल्यापानी तालाब की गाद नही निकाली गई है। यदि जाल्यापानी तालाब की गाद निकालकर गहराई बढाई जाती है तो नर्मदा जल को संचित करने की क्षमता बढ़ सकती है।संगठन द्वारा ज्ञापन में उल्लेख किया कि जाल्यापानी तालाब की नहर करीब 20 वर्षों से अधूरी है जिसकी जांच कर कार्य पूर्ण होना चाहिए।भारतीय किसान संघ द्वारा पिछले दिनों कलेक्टर श्रीमती जयतिसिंह को तालाब की गाद निकालने हेतु पत्र लिखा गया था जिसके कुछ दिनों बाद जल संसाधन विभाग के जिला अधिकारी पारस परमार ने संगठन पदाधिकारियों के साथ मौका स्थल का निरीक्षण कर आश्वस्त किया था।टप्पा तहसील कार्यालय खेतिया में नायाब तहसीलदार प्रज्ञा पाटीदार को ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान संगठन पदाधिकारी यशवंत भिलाजी चौधरी,किशोर हरसोला,अविनाश मराठे,रवि पटेल,कृष्णा चौधरी,रोहिदास सोनिस, लोटन निकुम, पुरुषोत्तम भावसार सचिन भावसार एवं किसान मौजूद रहे।

 

इस विषय को लेकर जल संसाधन विभाग के SDO पानसेमल अरुण बागोले ने कहा कि किसानों द्वारा निर्माण कार्य के अधूरे होने की बात बताई गई थी।शिकायत को वरिष्ठ अधिकारीयो से चर्चा के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।एस्टीमेट के आधार पर कितना निर्माण होना था और कितना निर्माण किया गया है इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा का सकता है।इस वर्ष मानसून के दौरान अल्पवर्षा होने के कारण क्षेत्र के तालाबों का जलस्तर कम हे।सिंचाई प्रबंधन हेतु क्षेत्र के किसानों से बैठक कर सिंचाई की योजनाएं बनाई जाएगी।

Next Post

गनियारी अंबेडकर चौक प्लाजा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri Oct 23 , 2026
सिंगरौली। जिले के गनियारी स्थित अंबेडकर चौक प्लाजा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के […]

You May Like