भोपाल: सात नंबर इलाके में श्री सद्गुरु विनायक गणेश उत्सव समिति की ओर से गणेश उत्सव शुरू हो चुका है। इस बार भगवान गजानन को साधु रूप में विराजमान किया गया है, जबकि पंडाल को स्वर्ण मंदिर की थीम पर सजाया गया है। समिति के अनुसार यह आयोजन का 14वां वर्ष है। उत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 22 सितंबर को भव्य महाआरती, 25 सितंबर को भंडारे के साथ पंडाल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
Next Post
आशीर्वाद का दीया: सागर में प्रज्वलित हुए 10 लाख से अधिक दीप
Fri Sep 18 , 2026
सागर: स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता और नागरिकों को सेवा संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान का गुरुवार को सागर में शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम सागर के तत्वावधान में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के चकराघाट पर 1.25 लाख […]

You May Like
-
1 year ago
गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत भी शुरू