कचरे से पटी सड़कें माचलपुर में वेतन नहीं मिलने से नपं के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

माचलपुर। वेतन नहीं मिलने पर नगर परिषद माचलपुर में पदस्थ सफाई कर्मचारियों के द्वारा कामकाज बंद कर हड़ताल की जा रही है, रविवार को हड़ताल का चौथा दिन रहा. हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है. बावजूद इसके नगर की सफाई व्यवस्था से जुड़े गंभीर विषय को लेकर जिम्मेदारों द्वारा समस्या के निराकरण हेतु कर्मचारियों से कोई सार्थक बातचीत नहीं की जा रही है. रविवार को नगर पंचायत से कोई जिम्मेदार कर्मचारियों से चर्चा करने नहीं पहुंचा.

गौरतलब है कि विगत 3 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण नगर परिषद माचलपुर के सफाई कर्मचारियों के द्वारा कामकाज बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है. शनिवार को मुख्य नपाधिकारी द्वारा कर्मचारियों से चर्चा कर एक माह के वेतन का भुगतान करने की बात कही थी किंतु कर्मचारियों का कहना है कि रुका हुआ सारा वेतन दिया जाये. रविवार को नगर में सफाई व्यवस्था के हालात और विकट हो गये. जगह-जगह कचरा फैला हुआ है. हालांकि नगर पंचायत द्वारा कचरा एकत्रित करने एक ट्रेक्टर ट्रॉली चलाई गई जिसमें कचरा डाला जा रहा है, लेकिन मुख्य बाजार, सडक़ो पर चहुंऔर कचरा ही कचरा नजर आ रहा है.

नपं कार्यालय के सामने दे रहे धरना

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरना दिया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हो रहे है.

Next Post

सीएम हाउस घेराव से पहले ब्राह्मण समाज पर वाटर कैनन, आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ प्रदर्शन

Sun Dec 14 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने से पहले ब्राह्मण समाज के लोगों पर पुलिस ने रविवार को वाटर केनन से पानी की बौछार कर दी. ब्राह्मण समाज ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मौके पर नारेबाजी की. इस बीच पुलिस और समाज के लोगों के […]

You May Like